Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

आमिर खान प्रोडक्शंस ने वैलेंटाइन डे पर रिलीज किया 'एक दिन' का पोस्टर

दोनों फिल्मकार पहले 'कयामत से कयामत तक' और 'जो जीता वही सिकंदर' जैसी यादगार फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अब वे नई पीढ़ी के साथ एक ताज़ा रोमांस पेश करने जा रहे हैं।

14 Feb 2026

आमिर खान प्रोडक्शंस ने वैलेंटाइन डे पर रिलीज किया 'एक दिन' का पोस्टर

साई पल्लवी और जुनैद खान स्टारर फिल्म 'एक दिन' एक कोमल और जादुई प्रेम कहानी का वादा करती है, जिसमें रिश्तों की सादगी और भावनाओं की गर्माहट को केंद्र में रखा गया है। फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि इसके साथ लंबे समय बाद आमिर खान और मंसूर खान की चर्चित जोड़ी फिर साथ आई है। दोनों फिल्मकार पहले 'कयामत से कयामत तक' और 'जो जीता वही सिकंदर' जैसी यादगार फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अब वे नई पीढ़ी के साथ एक ताज़ा रोमांस पेश करने जा रहे हैं।

हाल ही में जारी टीज़र और वेलेंटाइन डे पर रिलीज नए पोस्टर ने फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। पोस्टर में एक शांत सुपरमार्केट के भीतर जुनैद और साई आमने-सामने बैठे नजर आते हैं, जहां साई के हाथ में जलती मोमबत्ती वाला मफिन है, यह छोटा सा दृश्य प्रेम की मासूमियत को बयां करता है। मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जबकि निर्माण आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने मिलकर किया है। 'एक दिन' को एक ऐसी प्रेम कहानी बताया जा रहा है, जो आधुनिक रिश्तों में मासूमियत और सच्चे जज्बातों का जश्न मनाती है। -

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आमिर खान प्रोडक्शंस ने वैलेंटाइन डे पर रिलीज किया 'एक दिन' क
दोनों फिल्मकार पहले 'कयामत से कयामत तक' और 'जो जीता वही सिकंदर' जैसी यादगार फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अब वे नई पीढ़ी के साथ एक ताज़ा रोमांस पेश कर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News